समाज जागरण
मीरजापुर / नीलगाय के आतंक से किसान परेशान किसान की फसल हो रही खराब। विकासखंड के पहाड़ी क्षेत्र के तिगोरा लोकापुर,उमरिया, दुबेपुर,बसारी, रामनगर,इमरती, सीकरी सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव नीलगाय के आतंक से किसनो की फैसले खराब हो रही है किसान रात में निगरानी भी कर रहे हैं। किसान मोर्चा के अध्यक्ष शारदा प्रसाद मिश्र ने कहा कि किसने की फसल खराब हुई है जिलाधिकारी से इसकी मांग की गई है उन्हें ज्ञापन सोपा गया है नील गाय के आतंक से धान की फसल सब्जी और अन्य फासले खराब हो रही है।

किसान विजय शंकर पांडे ने कहा कि नीलगाय के आतंक से लौकी भिंडी, नेनुआ, मूंग रहर की फसल खराब हो चुकी है इतनी लागत से लगाकर खेतों में उगाया लेकिन नीलगाय के आतंक से सारी फसल पशुओ चट कर गई। किसान शशी धर दुबे और ग्राम प्रधान सनी कुमार ने बताया कि आए दिन नीलगाय के आतंक से फासले खराब हो रही है और खेत भी खराब हो रहा है धान रोपाई का समय आ रहा है लेकिन रात में जाकर खेतों की रखवाली की जा रही है। पूर्व प्रधान पद्मकांत दुबे और राजबली यादव ने जिलाधिकारी से मांग की नीलकमल से आतंक से किसानों को मुक्त कराया जाए और उनकी फैसले बचाई जाए नहीं तो किसानों को खाने के लाले पड़ जाएंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



