google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

युवाओं के प्रेरणा स्रोत युगद्रष्टा स्वामी विवेकानंद जी को नमन कर राष्ट्रीय युवा दिवस पर सच्ची श्रद्धांजलि दी।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज सोमवार को राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज बैजलपट्टी तथा एस0 आर0प्लेटिनम स्कूल के सभागार में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर विद्यालय के प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर नमन करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए


कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक चेतना की पहचान तेजस्वी वक्ता, प्रखर विद्वान , सच्चे संत स्वामी विवेकानंद युगों युगों तक याद किए जाएंगे। मेहनत करने वालों की सफलता पक्की होती है , युवाओं के हाथ में देश की तरक्की होती है क्योंकि युवा शक्ति राष्ट्र की मजबूत शक्ति होती है।


‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ सन्देश पर आधारित छात्र -छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहनीय प्रस्तुति की।


इस अवसर पर सतीश पांडेय, आशा यादव, निशा उपाध्याय, हरविंदर कौर , संजू और सुनीता गुप्ता ने स्वस्थ शरीर एवम स्वस्थ विचारों से ही राष्ट्र निर्माण हो सकता है, मानवता की सेवा करो,अपने भीतर की शक्ति को पहचानो जैसे भावों पर विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)