google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मशरक का मुख्य पार्षद बना पलदार का युवा बेटा

पिछले पंचायत चुनाव में लड़ा था मुखिया का चुनाव

दैनिक समाज जागरण
मशरक (सारण) धर्मेन्द्र पाण्डेय।
मशरक नगर पंचायत चुनाव का परिणाम घोषित होते ही कही खुशी तो कहीं गम का माहौल दिखा।विजेता के समर्थक जश्न में डुबे,और हारने वाले प्रत्याशी वोट की गणित करने में।मशरक में नगर पंचायत चुनाव के सभी पदो पर नये चेहरे को मिली जीत जबकि दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा।मुख्य पार्षद पद पर दो पंचायत में तीन बार रहे मुखिया प्रतिनिधि और स्थानीय विधायक के समर्थक संजय कुमार को 1900 वोट से हराकर पलदार के पुत्र सोहन महतो जीते।सोहन महतो को 4033 मत मिले जबकि संजय कुमार को 2133 मत मिले।वही तीसरे स्थान पर रहे नलीन कुमार को 2094 वोट मिले।चुनाव प्रचार के दौरान सोहन महतो की प्रचार गाड़ी को आचार संहिता और चुनाव आयोग के दिशानिर्देश का पालन नही करने के आरोप में पुलिस द्वारा जबरन वाहन को जप्त करना और साथ मे आचार संहिता की प्राथमिकी दर्ज करना। एक प्रत्याशी के पक्ष में उसे चुनाव से बाहर होने की धमकी मिलने पर भी लोगों की सहानुभूति सोहन महतो को मिली।
पिता की मृत्यु के बाद दो बड़े भाईयों ने पलदारी कर परिवार को संभाला फिर सोहन ने बिजनेस की ओर अपना रुख़ किया। मशरक सिनेमा रोड में इलेक्ट्रॉनिक दुकान का व्यवसाय कर परिवार को आर्थिक रूप से मज़बूत करने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर लिया।पिछले पंचायत चुनाव में जनता की सेवा करने का मन बनाया पर सफलता नहीं मिली।सोहन महतो स्थानीय विधायक केदारनाथ सिंह के समर्थक थे।नगर पंचायत चुनाव में विधायक परिवार संजय कुमार को अपना समर्थन दिया,और सोहन को चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बनाने लगे।यही से दूरियां बढती गयी और समर्थक विरोधी और विरोधी समर्थक हो गए,और जनता ने अपना आशिर्वाद दे सोहन महतो को मशरक का महाराज बना दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)