एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पाली महाविद्यालय जन अभियान परिषद प्रस्फुटन समिति ने किया पौधारोपण

समाज को बेहतर बनाने में जन अभियान परिषद की अहम भूमिका:- प्राचार्य रामकृष्ण झा

एक पेड़ माँ नाम लगाकर उमरिया जिले को करेंगे हरा भरा:- जिला समन्वयक रवींद्र शुक्ला

उमरिया:- शहर की महत्वपूर्ण योजना एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पौधारोपण करने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रवींद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में व महाविद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण झा की उपस्थिति में पाली महाविद्यालय में 50 फलदार पौधा पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज बिरसिंहपुर पाली के शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ० रामकृष्ण झा जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक पुष्पा मरावी परामर्शदाता संजय साहू अर्चना मिश्रा प्राध्यापक त्रिभुवन गिरी जैकी सक्सेना अनुभव श्रीवास्तव प्रहलाद सिंह गुलाब सिंह मुन्ना सिंह राठौर भूपेंद्र सिंह रावत नवांकुर समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह। बताया कि पेड़ लगाओ व मौसम को बनाओ अपने अनुकूल, तभी मिलेगी ऑक्सीजन और खाने को फल-फूल पेड़ लगाकर हमें पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित करना है जिससे हमारा जीवन प्राकृतिक वातावरण से भरपूर हो इसलिए एक पेड़ मां के नाम सभी को लगाकर उसकी सेवा करनी चाहिए। जबकि ब्लॉक समन्वयक उसको मरावी ने कहा एक पेड़ मां के नाम अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि उमरिया जिले के प्रत्येक ग्राम,नगर में इस अभियान को चलाया जा रहा है। हम सभी को अपनी मां की याद में पौधारोपण करना चाहिये। इस अवसर पर मुख्य रूप से जन अभियान परिषद की छात्र प्रवीण तिवारी सुशील द्विवेदी मेनका द्विवेदी वर्षा त्रिपाठी पवन सिंह सहित समस्त छात्र/छात्राएं मौजूद रहे