समाज जागरण
बिलासपुर । क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंप कर ग्राम पंचायत आमागोहन, मोहली, खोंगसरा टांटीधार एवं तुलुफ में अवैध रेत एवं मुरूम उत्खनन पर अंकुश लगाने की मांग की। तहसील बेलगहना, जिला बिलासपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत आमागोहन, मोहली, खोंगसरा टांटीधार एवं तुलुफ के विभिन्न क्षेत्रों में बिना वैध अनुमति के रेत एवं मुरूम उत्खनन निरंतर जारी हैं।पांचों ग्राम पंचायतों में विगत 3-4 माह से रेत उत्खनन, डम्पिंग एवं परिवहन किया जा रहा हैं जिससे प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन हो रहा हैं। वर्तमान में यह स्थिति और अधिक गंभीर हो गई हैं क्योंकि खनन की गई सामाग्री को भारी वाहनो से पेण्ड्रारोड एवं अमरकंटक तक अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा हैं जो कि खनन नीति, पर्यावरणीय कानूनो एवं प्रशासनिक दिशा निर्देशों का सीधा उल्लंघन हैं।ग्राम आमागोहन मोहली एवं टांटीधार में बड़े रूप मुरूम की खुदाई हो रही हैं।मारुति कन्स्ट्रक्शन कोरबा द्वारा ग्राम आमागोहन से लठौरी मार्ग पर ब्रिज एवं एप्रोच रोड निर्माण मनोज अग्रवाल, चांदनी चौक, रायगढ़ के द्वारा ग्राम पंचायत मोहली एवं टांटीधार में रोड निर्माण हेतु बड़ी मात्रा में ग्राम की शासकीय भूमि से अवैध रूप से बिना किसी विभाग के अनुमति लिए एवं बिना रायल्टी के मुरूम एवं मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा हैं। जिससे शासन को एक बड़े राजस्व की हानि हो रही हैं। साथ ही इस उत्खनन में 10 से 15 फिट के खुदाई कर हरे भरे वृक्ष के जड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया हैं।अवैध उत्खनन न केवल राजस्व की हानि बल्कि पर्यावरणीय संतुलन के लिए खतरा उत्पन्न कर रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



