मंत्री कृष्णेंदु पॉल बोले— मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास की नई लहर
श्रीभूमि (करिमगंज) संवाददाता / दैनिक समाज जागरण। असम में पंचायत चुनाव नजदीक आते ही राज्यभर में विकास कार्यों को तेज़ी मिल गई है। इसी क्रम में सोमवार, 10 नवंबर 2025 को पाथारकांडी क्षेत्र के काजीरबाजार-पोलडहर ग्राम पंचायत में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर आयोजित एक भव्य जनसभा में राज्य के मंत्री कृष्णेंदु पॉल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में प्रदेश के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि “जो कार्य 70 वर्षों में नहीं हो सके, वे अब तेजी से पूरे हो रहे हैं। सरकार परिवर्तन की नहीं, विकास की है।”

मंत्री पॉल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम का हर पंचायत क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो कार्य अधूरे हैं, वे भी जल्द पूरे किए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र विकास की नई मिसाल बनेगा और जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा को और मजबूत समर्थन देने की अपील भी की।
कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी, सड़क निर्माण के ठेकेदार, ग्राम पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जूनेल हुसैन, शक्ति केंद्र प्रमुख व वार्ड सदस्यों के प्रतिनिधि नज़मूल हक और फरिज उद्दिन, समेत भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मंत्री के हाथों कुछ अन्य सड़कों का शुभ उद्घाटन भी किया गया। उनके आगमन से ग्राम पंचायत में उत्सव का माहौल बन गया और लोगों ने “जिंदाबाद” के नारों के साथ उनका स्वागत किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



