google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पति-पत्नी भी है सांसद पद के टिकट के दावेदार


समाज जागरण
विजय तिवारी
शहडोल।अभी तक लगभग ऐसा होता आया है कि विधानसभा चुनाव या लोकसभा चुनाव में एक ही सीट से परिवार का एक व्यक्ति ही टिकट मांगता है या फिर दावेदार होता है लेकिन शहडोल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी से एक ही परिवार के दो व्यक्ति टिकट मांग रहे हैं और शहडोल संसदीय क्षेत्र से टिकट की दावेदारी में पति-पत्नी के नाम शामिल हैं। यदि कांग्रेस की टिकट से दावेदारी करने वालों की बात की जाए तो जो नाम चर्चाओं में है एवं सामने निकल कर आ रहे हैं उसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह एवं विधानसभा चुनाव में अनुपपुर विधानसभा सीट से 2023 में रमेश सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रमेश सिंह का नाम शामिल है। रमेश सिंह पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रह चुके हैं और विधानसभा सीट से विधानसभा 2023 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी से पराजित हो चुके हैं। रमेश सिंह एवं प्रीति सिंह पति- पत्नी है। इसी प्रकार शहडोल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से भी टिकट के दावेदारों में पति-पत्नी का नाम सामने आ रहा है जिसमें पहला नाम आईएएस अधिकारी अमरपाल सिंह एवं उनकी पत्नी पूर्व विधायक प्रमिला सिंह का नाम शामिल है । श्रीमती प्रमिला सिंह वर्ष 2013 में शहडोल जिले की जयसिंहनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से विधायक रह चुकी हैं और दोनों ही सांसद पद के लिए टिकट की दावेदारी में बताए जाते हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी से ही नरेंद्र मरावी एवं वर्तमान सांसद हिमाद्री सिंह टिकट की लाइन में है नरेंद्र मरावी पूर्व में वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव एवं वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव लड़ चूके हैं और दोनों ही चुनाव में पराजय का सामना किए हैं। नरेंद्र पूर्व में मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष की रह चुके हैं। वही हिमाद्री सिंह वर्ष 2016 में शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद पद के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था और उन्हें भाजपा प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने पराजित किया था इसके उपरांत हिमाद्री सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई और वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट से सासद का चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुई।
भाजपा से और भी दावेदार
सांसद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से और भी दावेदारों का नाम सामने आ रहा है जिसमें कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रोतेल, जिला भाजपा अध्यक्ष रामदास पुरी, भाजपा महिला मोर्चा उमरिया की अध्यक्ष कुसुम सिंह के नाम शामिल हैं। रामलाल पूर्व में दो बार अनूपपुर विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं और पूर्व में मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। वही पुरी अभी तक सिर्फ एक बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े हैं और पराजित हो चुके हैं ।कुसुम सिंह पूर्व में जनपद पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। भाजपा के यह तीनों दावेदार वर्ष 2023 में विधानसभा सीट के भी प्रबल दावेदार रहे हैं लेकिन इन तीनों में किसी को भी विधानसभा की टिकट नहीं मिली रामलाल एवं रामदास अनूपपुर विधानसभा सीट से तो कुसुम सिंह उमरिया जिले की बांधवगढ़ विधानसभा सीट से दावेदार रही।
कांग्रेस से इनके भी नाम की चर्चा
शहडोल संसदीय क्षेत्र से सांसद पद के दावेदारों में कांग्रेस पार्टी से श्रीमती सावित्री सिंह उमरिया, फूदेलाल सिंह मार्को विधायक के नाम शामिल है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी भी किसी बड़े चेहरे को सांसद पद के लिए मैदान में उतार सकती है और यदि ऐसा होता है तो विधायक पुष्पराजगढ़ श्री मार्को भी सांसद पद के प्रत्याशी हो सकते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)