google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना पुलिस ने किया 148 ग्राम स्मैक के साथ एक ऑटो चालक को गिरफ्तार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के नौबतपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव के पास से एक ऑटो चालक को 148 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ऑटो को भी जप्त की गई है।
जानकारी के अनुसार पटना जिले के फुलवारी शरीफ की ओर से एक ऑटो नौबतपुर की ओर आ रही थी। उसी दौरान नौबतपुर थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव के पास पुलिस ने संदेह कर ऑटो को रोककर तलाशी लिया। जिसके दौरान ऑटो से 148 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसे देख पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ऑटो को जप्त कर पुलिस थाने लाई है। गरफ्तार ऑटो चालक की पहचान फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीयगंज निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये होगी। इस मामले प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है। वही पता लगाई जा रही है कि इस तरह की तस्करी में कौन कौन से लोग शामिल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)