हत्या के प्रयास मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार भेजा गया जेल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने सोरी गांव से छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोरी गांव निवासी छोटु ठाकुर पिता सुदामा ठाकुर और सुरेंद्र ठाकुर पिता नन्ह्क ठाकुर के रूप में हुई है। माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ माली थाना कांड संख्या 205/25 दिनांक 14/11/25 धारा – 127(2)/115(2)/118(1)/109/351(2),(3)/352/3(5) B.N.S के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)