google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रामनवमी पर अभेद्य किले में तब्दील होगी राजधानी पटना

1500 जवान तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं। महावीर मंदिर, डाकबंगला चौराहा और बोरिंग रोड समेत प्रमुख इलाकों में 1500 से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के अनुसार, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए कंट्रोल रूम से पल-पल की निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महावीर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में रूट बदल दिया गया है।

श्रद्धालु वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी द्वार से प्रवेश कर जीपीओ गोलंबर होते हुए कतारबद्ध तरीके से मंदिर पहुंचेंगे। दर्शन के बाद निकास डाकबंगला या गोरियाटोली मार्ग से होगा। आर-ब्लॉक से जीपीओ और पटना जंक्शन की ओर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इन रास्तों पर रहेगा पहरा। शाम 5 बजे के बाद झांकियों के समय बेली रोड और बोरिंग रोड से आयकर गोलंबर की ओर ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। स्टेशन जाने वाले यात्री जीपीओ ऊपरी मार्ग, आर-ब्लॉक फ्लाईओवर या चिरैयाटाड़ फ्लाईओवर का उपयोग करें। प्रशासन ने यात्रियों से करबिगहिया छोर का अधिक उपयोग करने की अपील की है। गांधी मैदान जाने के लिए राजापुर पुल या बोरिंग रोड चौराहा का रास्ता चुनें।

शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए विशेष पार्किंग जोन बनाए गए हैं। बड़े वाहन मिलर हाई स्कूल मैदान, परिवहन निगम परिसर और मौर्यलोक। दोपहिया वाहन के लिए बुद्ध स्मृति पार्क। मल्टीलेवल पार्किंग के लिए स्टेशन के पास स्थित जीपीओ मल्टी-मॉडल हब का चयन किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्टेशन गोलंबर और वीणा सिनेमा रोड के आसपास ‘नो पार्किंग’ जोन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी। मेट्रो निर्माण को देखते हुए जुलूसों के लिए एसपी वर्मा रोड और न्यू डाकबंगला रोड का मार्ग तय किया गया है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से शांतिपूर्ण पर्व संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)