google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पत्रकार की दो वर्षीय बेटी को ब्लड कैंसर, साथी पत्रकारों ने बढ़ाया मदद का हाथ

समाज जागरण दीपक सरकार

दिव्या सिंह के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की अपील

छतरपुर (पलामू)। छतरपुर के युवा पत्रकार संदीप सिंह इन दिनों गहरी परेशानी से गुजर रहे हैं। उनकी दो वर्षीय पुत्री दिव्या सिंह को ब्लड कैंसर (रक्त कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित पाया गया है।



परिजनों के अनुसार, पिछले दो महीने से बच्ची लगातार खून की कमी और कमजोरी से जूझ रही थी। स्थानीय स्तर पर कई चिकित्सकों से इलाज कराया गया, पर कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने रांची के एक बड़े अस्पताल में दिखाया, जहाँ चिकित्सकों ने ब्लड कैंसर की पुष्टि करते हुए बनारस में आगे का इलाज कराने की सलाह दी।

संदीप सिंह पेशे से पत्रकार है , लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है, जिसके चलते इलाज का खर्च उठाना कठिन हो गया है।

जानकारी मिलते ही छतरपुर के पत्रकार साथियों ने मानवीय पहल दिखाते हुए तत्काल आर्थिक सहयोग किया और परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। स्थानीय पत्रकार संगठन ने भी आम लोगों से दिव्या के उपचार हेतु सहयोग की अपील की है।

पत्रकार साथियों का कहना है कि “संदीप हमेशा पब्लिक ऐप एवं श्वेत पत्र अखबार के माध्यम से समाज की आवाज बनते रहे हैं, अब वक्त है कि समाज उनकी मदद के लिए आगे आए।”


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)