google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य का नामांकन के आखरी दिन अभ्यर्थियों का लगा रहा होर




सुभाष जी जिला संवाददाता दैनिक समाज जागरण सहरसा

सहरसा
  पतरघट प्रखंड में 
पैक्स चुनाव के लिए प्रखंड सभागार में नामांकन के आखरी  दिन  नामांकन की प्रक्रिया जारी रही .नामांकन  अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए पतरघट प्रखंड के,धबोली पश्चिमी,धबौली दक्षिणी, जम्हरा ,गोलमा पूर्वी,पस्तपार, पामा, पतरघट, धबौली पूर्वी से नामांकन देने वाले अभ्यर्थियों की होड़ लगी रही। अभ्यर्थियों के नामांकन करने के बाद बाहर निकलने पर जन समर्थकों ने फूल, माला,  अबीर गुलाल लगाकर  भव्य स्वागत किया। और जिंदाबाद के नारा लगाते हुए खुशीयां जाहिर किया,  नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया  गया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी पुलक कुमार  के निर्देश पर नामांकन के लिए प्रखंड मुख्यालयों में  पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में नामांकन की प्रक्रिया जोरसोर से की गई।पंचायत जम्हरा से अध्यक्ष पद के लिये रमेश मंडल एवं संजीव कुमार सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया, वही पस्तपार पंचायत से उत्तम कुमार सिंह , धबौली पूर्वी पंचायत से चन्द्रहाश कुमार यादव, धबौली दक्षणी से बिजय कुमार सिंह एवं रुद्रानंद कुमार सिंह तथा सुधीर यादव,  पामा पंचयात से अवनिस कुमार सिंह, एवं गजेन्द्र कुमार सिंह तथा अमरेन्द्र कुमार झा एवं शशी कुशवाहा.  धबौली पश्चिमी से रघुनंदन सिंह एवं नवल-किशोर चौधरी, पतरघट मुख्यालय से अमित कुमार साह एवं मिथलेश यादव ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के आखरी दिन कुल अध्यक्ष पद के लिये 27 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)