google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हक के लिए पीडीए समाज हो एकजुट– प्रिया सरोज

समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
विधानसभा पिंडरा के गरथमा बाजार में सोमवार को पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज ने पीडीए समाज के लोगों का आह्वान किया कि आप सब एक होकर एक दूसरे का सम्मान करते हुए 2027 में पीडीए कि सरकार बनाने का संकल्प लें जिससे कि लोगों का हक और अधिकार बाबा साहब के संविधान के अनुसार से मिल सके । वही जिला अध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान ने पीडीए सरकार बनने पर जाति जनगणना कराकर सबका हक हिस्सेदारी दिलाने का भरोसा दिलाया। पीडीए जन चौपाल के दौरान अहमदाबाद प्लेन हादसा पर मृतक यात्रियों के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। चौपाल की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता भैयालाल मौर्य व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बंसलाल पटेल ने किया। चौपाल में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव, डॉ विनोद भास्कर, अवधेश पटेल, जिला पंचायत शरद यादव, हरिशंकर, मनीष यादव, हरबेश यादव, अभिषेक, धर्मेंद्र ,अशोक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)