दैनिक समाज जागरण विजय कुमार सिंह संवाददाता कुटुंबा प्रखंड ,
औरंगाबाद ( बिहार ) 3 दिसंबर 2023 :- फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन पटना एवं औरंगाबाद के आह्वाहन पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता 1 जनवरी 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 8 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल को जारी रखने के उद्देश्य से आपसी विचार विमर्श करने के लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जन वितरण प्रणाली विक्रेता के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक तरफ वन नेशन वन कार्ड की पॉलिसी लागू कर दी है वहीं डीलर को मानदेय व कमीशन देने में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ दोहरी नीति अपना रही है। बिहार सरकार सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को विभाग द्वारा अन्य राज्यो की भांति डीलर एवं नॉमिनी को 30,000 रुपए मानदेय तथा भारत सरकार द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में विक्रेताओं को प्रति क्विंटल ₹90 की जगह 300 रुपए प्रति क्विंटल डीलरमार्जिन निर्धारित करे। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को पूर्व की भांति अनुकंपा निर्धारित किया जाए या विक्रेता के नॉमिनी को अनुज्ञप्ति दिया जाए। विक्रेताओं को बीमारी या लाचारी होने पर नॉमिनी के नाम पर लाइसेंस हस्तांतरित किया जाए। श्री सिंह ने कहा कि डीलर को दिसंबर 2022 का जमा किया गया खाद्यान्न की राशि का खाद्यान्न तथा वर्ष 2020, 2021 और 2022 का मार्जिन मनी दिया जाए। खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा निर्गत आदेश में संशोधन करते हुए इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन सिर्फ डीलर के दुकान मे ही क्यों जोड़ा जाए। पहले गोदाम में एवं डी एस डी में वेइंग मशीन लगाया जाए। तभी पारदर्शिता होगी। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं पर बिना शिकायत के जांच कर अवैध वसूली की जा रही है। इस पर रोक लगाया जाए और हमें सप्ताहिक छुट्टी दी जाए। उक्त मांगों को लेकर बैठक में ब्रजेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार, वीरेंद्र भारती, अमरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदीप राजवंशी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह,सिंगेश्वर सिंह, लालमोहन सिंह, चनेश्वर पासवान, प्रवीण कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार, विमलेश कुमार सिंह, अब्दुल गफ्फार समेत कुल 57 जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



