google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्राथमिक शिक्षक संघ ने मनाई सावित्रीबाई फुले की 192वीं जयंती

दैनिक समाज जागरण विजय कुमार सिंह संवाददाता कुटुंबा प्रखंड,
औरंगाबाद (बिहार) 3 जनवरी 2023 :- मध्य विद्यालय मानिकराज महाराजगंज के प्रांगण में मंगलवार को भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 192वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिन्हित मध्य विद्यालय मानिकराज महाराजगंज कुटुंबा के प्रधानाध्यापक सत्य नारायण रजक तथा मंच का संचालन सहायक शिक्षक ज्योति भूषण ने किया। इस दौरान उपस्थित शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यार्थियों ने सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर विस्तृत चर्चा की। प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिला सचिव उदय कुमार ने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की महानायिका हैं। उनको महिलाओं को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह जीया है। जिसका उद्देश्य समाज से विधवा विवाह, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और शिक्षित बनाना था। वह एक कवयित्री भी थी। उन्हें मराठी की आदिकवयित्री के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर मध्य विद्यालय दधपा की शिक्षिका विभा कुमारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिला सचिव उदय कुमार संयुक्त सचिव अनिल कुमार, प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट ( वीमेंस ) के सचिव लक्ष्मी कुमारी, निर्मला सिंह ,प्रखंड सचिव नंदलाल राम, जयराम कुमार, हसनैन अंसारी, निभा कुमारी, रामपति राम, विजेंद्र कुमार केशव, आनंद कुमार अकेला, दिव्य केशव, सुमन्त कुमार मनोज कुमार संतोष कुमार कुमार विजेंद्र नौशाद जी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)