समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल
पालीगंज/ अनुमंडल अंतर्गत दुल्हिन बाजार थाने में शनिवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार आगामी 12 अक्टूबर को दुर्गा पूजा मनाई जाएगी। वही पूजा को लेकर सप्तमी तिथि 9 अक्टूबर से ही दुर्गा की प्रतिमा का पट खुलते ही मेले की शुरुआत हो जाएगी। जबकि दशहरा के दूसरे दिन रविवार होने के कारण सोमवार को दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गापूजा की समापन होगी। जिसको लेकर इलाके में शांति ब्यवस्था कायम करने के लिए पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत दुल्हिन बाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि पूजा खुशियां लेकर आती है। सभी लोगो को शांति तथा सौहार्द वातावरण में पर्व मनानी चाहिए। इलाके में शांति ब्यवस्था कायम रखने में हमे आपसब की सहयोग की आवश्यकता है। पूजा पंडालों या अन्य इलाके में किसी तरह की बाधा उतपन्न होने की संभावना हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते उसे ठीक किया जा सके। पूजा पंडालों में पूजा समिति के सदस्यों को बैच लगाकर सक्रिय रखे। सीसीटीवी कैमरे के साथ उचित व पर्याप्त मात्रा ने लाइटिंग की ब्यवस्था रखे। भीड़ के स्थान पर नियंत्रण कक्ष होनी चाहिए।
मौके पर एएसआई भानु प्रिया, मनीष कुमार, बिट्टू कुमार, अशोक कुमार, राजीव कुमार, अमरेन्द्र कुमार, रजनीकांत कुमार, मिठू कुमार, सरफराज अली सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



