समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना जिला
पालीगंज/ अनुमंडल क्षेत्र के दुल्हिन बाजार थाने के पास शनिवार को पाली बिहटा मुख्य सड़क पर सड़क हादसे में बाइक से गिरकर एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसे गम्भीर स्थिति में दुल्हिन बाजार पीएचसी से ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को दुल्हिन बाजार थाने के पास पाली बिहटा मुख्य सड़क पर बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसकी पहचान बिहटा थाना के लखन टोला गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद की 40 वर्षीय धर्मशिला देवी के रूप में हुई। जिसे इलाज के लिए दुल्हिन बाजार पीएचसी लाया गया। जहां घायल की गम्भीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर स्थिति में इलाज के लिए पटना भेज दिया। बताया जा रहा है कि घायल धर्मशीला देवी अपने पति के साथ बाइक पड़ सवार होकर दुल्हिन बाजार की ओर आ रही थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



