google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टंडवा थाना परिसर मे दुर्गा पूजा को लेकर की गई शान्ति समिति की बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवादाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 9 अक्टूबर 2023 औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने किया। बैठक में सभी से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को मनाने काआग्रह किया गया ।मौके पर उपस्थित लोगों से थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने अपील करते हुए कहा कि पर्व मे ज्यादा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त रहेगा ।थानाध्यक्ष ने किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नही देने तथा कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।थानाध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान हुड़दंग करने वालों एवं असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।बैठक में विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते उपस्थित लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव रखें। साथ ही पूजा के दौरान आने वाली समस्याओं को खास कर यातायात समस्या, खराब सड़क में अस्थाई तौर पर मरम्मत, साफ सफाई संबंधित समस्याओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की गई। वहीं दूसरी तरफ पुलिस पदाधिकारी द्वारा पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा, एग्जिट एंट्री पॉइंट, वालंटियर की तैनाती समेत महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिया गया।
बैठक मे मुखिया राम प्रसाद राम ,टंडवा पैक्स अध्यक्ष अश्विनी कुमार सौरव, बसडीहा पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार तिवारी, पिपरा बगाही मुखिया मोहम्मद तौहीद आलम, सुरेंद्र कुमार सिंह, विश्वनाथ तिवारी ,विवेक राज, संजय पासवान समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)