दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवादाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में पुनपुन नदी मे नहाने के क्रम डुबे किशोर का शव तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। तीन दिन पूर्व नहाने के दौरान किशोर की नदी में डूबने की सूचना मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद किशोर की तलाश के लिए पुलिस व गोताखोर की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। 3 दिन तक चले सर्च ऑपरेशन में युवक का कोई पता नहीं चल पाया, जिसके बाद लगातार तीन दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन में शनिवार को दोपहर मे लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर झाड़ी में फंसा किशोर का शव बरामद किया गया।किशोर का शव मिलते ही परिवार में मातम मच गया। माली थाना पुलिस ने पंचनामा कर किशोर के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। किशोर की पहचान माली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी मिथलेश चौरसिया के 14 वर्षीय पुत्र मिन्टु कुमार के रूप मे किया गया था। मिंटू कुमार स्थानीय मध्य विद्यालय बैरिया का छठा वर्ग का छात्र था। विदित है कि तीन दिन पूर्व मिनटु अपने दोस्त के साथ नदी मे नहाने गया था।नहाने के क्रम मे गहरी पानी मे डूब गया और लापता हो गया था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



