google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोहर्रम पर्व को लेकर कुटुंबा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना परिसर मे मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बैठक संचालन करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा तय रूट और समय पर ही ताजिया जुलूस निकलेगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। हुड़दंग करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों पर केस होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध बात दिखे तो 112 पर सूचना दें।दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को सहयोग का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि कुटुंबा की शांति हमारी पहचान है। प्रशासन सुरक्षा देगा, पर्व को सफल बनाना हम सबका काम है। नियम का पालन करें। कोई समस्या हो तो तुरंत प्रशासन से संपर्क करें। बैठक में मौजूद सदस्यों ने भरोसा जताया कि मोहर्रम सब्र और कुर्बानी का पैगाम है। इसे भाईचारे से मनाएंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)