नाथनगर से विवेक कुमार की रिपोर्ट
सूबे की सबसे बड़ी बम काली का 27 अक्टूबर को होगा बायपास के रास्ते विसर्जन आगामी काली पूजा व आस्था के महापर्व छठ को लेकर बुधवार को मधुसुदनपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष महेश कुमार ने किया। इस दौरान मौजूद मेढ़पतियों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया की 24 अक्टूबर को सूबे की सबसे बड़ी बम काली की प्रतिमा जो रामपुर खुर्द पंचायत के बहबलपुर में स्थापित होती है। उसका विसर्जन 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बायपास मार्ग होते हुए चंपानदी घाट में किया जाएगा।
बांकी जितनी भी प्रतिमाएं है उनका विसर्जन रूट एनएच 80 के रास्ते चंपानदी घाट में संपन्न कराया जायेगा। वहीं छठ पूजा को लेकर बढ़ते गंगा जलस्तर को देखते हुए घाटों पर विशेष रूप से लाइटिंग व गोताखोरों को सक्रिय रहने की अपील सदस्यों ने किया। मौके पर महाकाली पूजा समिति के मेढ़पति अजय सिंह, शिवशंकर सिन्हा, रामपुर खुर्द पंचायत के मुखिया गौतम पासवान, उपेंद्र प्रसाद साह, मन्नू सिंह, लखन लाल, मेढ़पती बिपिन झा, राजेंद्र झा, रजनीश झा, सुशील झा आदि उपस्थित थे।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 08 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 08 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से…
- #BiharNews: 15 हजार के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को STF ने दबोचापश्चिमी चंपारण। बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी चंपारण जिले के कुख्यात एवं 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने नौतन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी हत्या, अपहरण समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों…
- प्रशासनिक उपेक्षा की भेंट चढ़ी भारत में सातवां स्थान रखनेवाला पुस्तकालय सह संग्रहालयमायूस होकर लौट रहे दर्शक, सचिव ने किया बौद्ध सर्किट व पर्यटन स्थल से जोड़ने की मांग, राष्ट्रीय धरोहरों में एक है गोपाल नारायण पुस्तकालय सह संग्रहालय समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ 12 दिसम्बर सन् 1912 में स्थापित अनेको पुरातात्विक व ऐतिहासिक धरोहरों को अपने में समेटे गोपाल नारायण पुस्तकालय सह संग्रहालय भरतपुरा…
- क्या पुतिन ने बदलती दुनिया का सच कहा? भारत-रूस रिश्ते, भरोसा और नई वैश्विक व्यवस्थारिश्तों की असली मुद्रा भरोसा होती है, रूस ने वही निवेश किया, रूस की आँखों में भारत: भरोसा, संतुलन और आने वाला भविष्य · प्रो. आरके जैन “अरिजीत” इतिहास के कठिन दौर ही रिश्तों की असली परीक्षा लेते हैं। ऐसे समय में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत को “दुनिया के सबसे भरोसेमंद साझेदारों…
- जिला चिकित्सालयअनूपपुर के डाक्टरों ने पेश की मानवता की मिशाललावारिस,पीड़ित महिला के लिए सफाई कर्मी बना ” मनमोहन” राणे की मेहनत लाई रंग लावारिस महिला का हुआ बेहतर उपचार परिजनों को किया सुपुर्द अनूपपर/सेवा परमो धर्मः मानव एक ऐसी प्रजाति है अगर उसमें कुछ करने की इच्छा है तो उसे हर जाति,धर्म,वर्ग, विशेष पशु,पक्षी, सभी की सेवा किए जाने का अवसर प्राप्त होता है,…








