google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में ईद, चैती छठव्रत और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर थाना परिसर में ईद, चैती छठव्रत और रामनवमी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने की, जबकि संचालन इंस्पेक्टर सूरज कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने किया।बैठक में ईद, चैती छठव्रत और रामनवमी के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों समुदायों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। बैठक में बताया गया कि जुलूस के लिए सरकारी गाइडलाइन के साथ लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा एवं डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।थानाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। बैठक में अन्य पुलिस अधिकारी,राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि,जन प्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)