google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पेंड से टकराईं पिकअप चालक की मौके पर मौत



बिकास राय
ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना के समीप रविवार की देर रात मुहम्मदाबाद चितबड़ागांव मार्ग पर तेज रफ्तार एक अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची करीमुद्दीनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।


जानकारी के अनुसार भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव निवासी नंदकिशोर राम (22) वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह रविवार की रात भी कुंडेसर मंडी से बैगन और मिर्चा लादकर देवरिया सलेमपुर मंडी जा रहा था। इसी दौरान रात करीब साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर करीमुद्दीनपुर थाना से कुछ दूरी पर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।


गंभीर रूप से घायल होने से चालक नदंकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होने पर पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। रोते-बिलखते परिजन थाना पहुंचे। मालूम हो कि मृतक के पिता भी चालक है। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)