google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पेंशनर जीवित प्रमाण पत्र हेतु जनसेवा केन्द्र एवं साइबर कैफे से डिजीटल लाईफ सर्टिफिकेट जनरेट करायें।

दैनिक समाज जागरण

विश्व नाथ त्रिपाठी

प्रतापगढ़। वरिष्ठ कोषाधिकारी अनामिका सिंह ने बताया है कि जनपद प्रतापगढ़ के कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले ऐसे पेंंशनर/पारिवारिक पेंशनर जिनको अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा करना है ऐसे पेंशनर अपने निकटतम जनसेवा केन्द्र एवं साइबर कैफे से jeevanpramaan.gov.in वेबसाईट तथा नजदीकी डाकघर के माध्यम से डिजीटल लाईफ सर्टिफिकेट जनरेट कर प्रेषित कर सकते है। इस प्रक्रिया में पेंशनर्स को न तो कोषागार में आना पड़ेगा और न ही हार्डकापी भरकर कोषागार में देने की आवश्यकता है और पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर लम्बी/कष्टप्रद/असुरक्षित यात्रा कर कोषागार में आये बिना सुविधापूर्वक पेंशन प्राप्त करते रहेगें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)