google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजीव कुमार मेहता के आकस्मिक निधन से मर्माहत हैं लोग

मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग।हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेरु निवासी लोकप्रिय समाजसेवी, कांग्रेस नेता, पूर्व मुखिया एवं वर्तमान बीस सूत्री अध्यक्ष राजीव कुमार मेहता (बबलू जी) के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं स्तब्ध करने वाला है।

जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और सरल स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका असमय निधन मेरु और आसपास क्षेत्र एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

भावभीनी श्रद्धांजलि देनें वालों मे हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल , सदर विधायक प्रदीप प्रसाद,जदयू जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा,झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन अध्यक्ष मधुसूदन मेहता,सहसचिव राजेश कुमार शर्मा, भाजपा नेता महेंद्र राम बिहारी सहित अनेक लोग शामिल हैं ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)