google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं युवा समाजसेवी मनीष पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

समाज जागरण

राजगढ़ मीरजापुर /विकासखंड राजगढ़ के नदीहार गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष पटेल युवा समाजसेवी का जन्म दिवस दरबान के निहाल सिंह के फार्म हाउस पर धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिवस पर युवा समाजसेवी को उपस्थित अतिथियों ने केक काटकर आतिशबाजी कर अपने युवा नेता का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया। युवा समाजसेवी मनीष पटेल हर समय लोगों के सुख-दुख में शामिल होकर उनकी समस्या का निवारण करते हैं और दीन दुखियों की मदद भी करते हैं। इनके द्वारा अपने जन्मदिन पर बच्चों में पेन कॉपी कलम किताब भी बांटा गया।

जहां पर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी। मनीष पटेल एक युवा समाजसेवी हैं। इसके पूर्व नदिहार ग्राम पंचायत के क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर रहते हुए उन्होंने अनेक विकास कार्य कराए हैं। समाज के दीन दुखियों के सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। जन्मदिवस के अवसर पर शिबू पटेल, प्रवीण कुमार सिंह, विक्की पटेल, सोनू, मोनू, मुन्ना सिंह रुद्रा बिज भंडार, समित , बच्ची, राकी, दिनेश पटेल उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)