google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

शिव प्रताप सिंह/ समाज जागरण।

सोनभद्र। जम्मू कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने देर रात पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दिया । भारत सरकार द्वारा चलाये गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान क्षेत्र में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर उसे ध्वस्त कर दिया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच बनते युद्ध के आसार के चलते आज 7 मई को प्रदेश में युद्ध रिहर्सल मॉकड्रिल का आयोजन किया गया । इसी कड़ी में सोनभद्र में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। एक स्कूल में आयोजित मॉक ड्रिल कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य टीम व आपदा प्रबंधन की टीम ने प्रैक्टिकल रिहर्सल के माध्यम से हमला होने की स्थिति में कैसे खुद को बचाना है और लोगों की मदद करना है। इसके बारे में महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए गए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है, जिसमें बच्चों व आम नागरिकों को मॉक ड्रिल के बारे में बताया गया फिर उसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल पूरे जनपद में चलाया जा रहा है । इसके अलावा रिहन्द डैम, ओबरा डिम्बव कई महत्वपूर्ण जगहों पर भी सीएसएफ के साथ मॉक ड्रिल किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे जनपद में चौकसी बढ़ा दी गयी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)