google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पीएचसी प्रभारी हरहुआ ने किया आरोग्य मन्दिर की जांच,आशा को दिए निर्देश

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने आज गुरुवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोहनपुर तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर गहुरा का निरीक्षण किया गया। जहां पर सीएचओ,एएनएम व आशा को अपने दायित्व के प्रति सचेत करते हुए कई निर्देश दिया।
मोहनपुर में एएनएम विद्या देवी तथा सीएचओ शालिनी सिंह अपने आशाओं के साथ ड्यूटी पर उपस्थित मिली।जहां पर प्रभारी ने आशा कार्यकर्ता द्वारा गर्भवती महिला की जांच टीकाकरण तथा प्रसव की समीक्षा की। स्टाफ को निर्देशित किया कि सरकार की मंशा के अनुसार शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव करना है तथा गर्भावस्था के प्रथम तिमाही के अंदर ही गर्भवती महिला का पंजीकरण अनिवार्य रूप से करें।
गहुरा आरोग्य मन्दिर पर सीएचओ बजरंग सिंह राठौड़ तथा एएनएम शालिनी कुमारी उपस्थित मिले। इंक्वायस के प्रिपरेशन का कार्य देखकर सराहना की। वहीं कुछ आशा का गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कम पाया गया जिसके लिए कड़े निर्देश दिया गया कि घर-घर सर्वे करते हुए गर्भवती महिलाओं का पता लगाये तथा समय से पंजीकरण करें। किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं है। कार्य मे शिथिलता पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)