google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में सफल विमल कुमार

*स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। आज भागदौड़ के समय में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में सफल है।
उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद वाराणसी के विकास खण्ड पिंडरा, सेवापुरी, बड़ागांव व चिरईगांव से चयनित स्वास्थ्य सखी के मॉड्यूल-1 स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कही।
उन्होंने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसे हम आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए छोटे – छोटे स्वरोजगार अपनाते हैं उसी प्रकार हमें अपने दैनिक जीवन में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहने के लिए व्यक्तिगत रूप से साफ सफाई रखने के छोटे छोटे पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए। जिससे हम अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा जो कही न कही अपने स्वास्थ्य के ऊपर अस्पतालों में खर्च कर रहे हैं उसे बचा सकते हैं।
इस अवसर पर सत्र प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी को आप सभी स्वास्थ्य सखी दीदियां अपने जीवन में उतारे और इस विषय पर समूह की बैठकों में चर्चा करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन दिवसों में प्रशिक्षक राकेश कुमार व किरन देवी द्वारा सत्रवार प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए माहवारी चक्र के दौरान स्वच्छता पर ध्यान देने योग्य बातें, व्यक्तिगत साफ-सफाई, पोषक आहार आदि विषयों पर विस्तार में जानकारी दी।
प्रशिक्षण में सुरेश तिवारी, सुरेश पाण्डेय, नीरज कुमार, अजीत कुमार, अमृता देवी, सुशीला देवी, निर्मला देवी, राधिका देवी, पूजा देवी, मनोरमा देवी, बबीता देवी
सहित 40 स्वास्थ्य सखी उपस्थित रही।
समापन अवसर पर सत्र प्रभारी संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों व प्रशिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व ग्रुप फोटोग्राफ तथा यात्रा भत्ता वितरित किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)