दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
बिजनौर। मिशन शक्ति फेज-5 के विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद में एंटी रोमियो टीम द्वारा साइबर क्राइम, महिला स्वावलंबन और नारी सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108, महिला हेल्पडेस्क व संबंधित विभागों के संपर्क नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई। एंटी रोमियो टीम ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि महिलाएं निडर होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की समस्या में सहायता प्राप्त कर सकें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



