पिपरी पुलिस की तत्परता से साइबर फ्राड पीड़ित के ₹17,000/- कराए गए वापस

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। पुलीस अधीक्षक जनपद सोनभद्र अभीषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) अनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी अमीत कुमार के कुशल निर्देशन में तथा थाना पिपरी पुलिस द्वारा साइबर अपराध के एक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक निजामुद्दीन पुत्र मोहम्मद गफूर, निवासी क्वार्टर नं. H-19/4, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट, पिपरी, जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्राड कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरी/साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार कर फ्राड हुई धनराशि को होल्ड कराया गया तथा निर्धारित प्रारूप में नोटिस निर्गत कर कुल ₹17,000/- की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।


धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक तथा साइबर क्राइम/थाना पिपरी पुलिस के अधिकारी-कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)