google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना पिपरी पुलिस ने चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में फरार चल रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-16.06.2025 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-166/2025 धारा 305 (ए) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी गये पैसा, सोना व चाँदी के जेवरात की बरामदगी करते हुए अभियुक्त मो0 सैफ पुत्र मो0 रफीक निवासी डी-07 के बगल में झोपडी नं0-9 वी0आई0पी0 कालोनी तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)