google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना पिपरी पुलिस द्वारा अवैध गांजा बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण।
संवाददाता/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी।

पिपरी/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस द्वारा दिनांक 20.01.2025 को समय करीब 09.45 बजे पिपरी पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति धौकीनाला तिराहे पर सफेद झोला में गांजा लेकर किसी साधन का इंतजार कर रहा है। प्राप्त उक्त सूचना पर पिपरी पुलिस मौके पर पहुँच कर अभियुक्त राजेश पुत्र राजा मद्रासी निवासी मलिन बस्ती वार्ड नम्बर 01 तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-20/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)