google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पिपरी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, 12 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की वाशिंग मशीन बरामद

विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र में घटित चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं बरामदगी हेतु चलाए गए अभियान के दौरान थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-10/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियान के अंतर्गत उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र द्वारा मय हमराह हे0का0 महेश कुमार सरोज एवं हो0गा0 सत्यनारायण यादव के साथ कार्यवाही करते हुए निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी की गई वाशिंग मशीन बरामद की गई। गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)