google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उप चुनाव में पीके की जीत:नबीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) पटना के बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर उर्फ पीके की शानदार जीत पर नबीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जीत की खबर मिलते ही नबीनगर में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को अबीर लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।जुलूस नबीनगर बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरा।

इस दौरान कार्यकर्ता “जन सुराज जिंदाबाद” और “प्रशांत किशोर जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए चल रहे थे। हाथों में पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है और यह जीत आम जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि पीके के नेतृत्व में बिहार में नई राजनीति की शुरुआत होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)