समाज जागरण
गोड्डा
मेहरमा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने की। इसके पहले दिन सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलिंटियर्स को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, दावा एवं आपत्ति के निष्पादन, नोटिस निर्गत करने तथा मतदाताओं के सत्यापन संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। बीडीओ ने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करने पर जोर दिया।
उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता के साथ करने का निर्देश दिया। कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटि रहित होना स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है। शिविर में मतदान केंद्र संख्या एक से 59 तक के संबंधित वांछित कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। वहीं मंगलवार को प्रथम पाली में मतदान केंद्र संख्या 60 से 110 तथा दोपहर बाद 111 से 144 तक के सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गंगा राम साह, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रेमचंद किस्कू, बीपीओ अजीत सिंह के अलावा भवेश कुमार, मोहम्मद मफिजुद्दीन, अजीत कुमार सिंह,जुली कुमारी,किरण मिश्रा, रूबी देवी, स्नेह लता भारती सहित अन्य उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



