google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

‘एक पेड़ मां के नाम’कार्यक्रम के तहत किया गया वृक्षारोपण

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
पर्यावरण संरक्षण के उदेश्य से ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेश के आलोक में दिनांक 22.08.2024 को ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत तुषार सिंगला जिला पदाधिकारी, के द्वारा किशनगंज प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत- दौला के पंचायत सरकार भवन परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण से जलवायु में होने वाले परिवर्तन से संबंधित उपस्थित ग्रामीणों को व्यापक जानकारियां देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत वृहत पैमाने पर पौधारोपण करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधकारियों एवं कर्मियों को निदेशित किया गया कि रोपित किये गये पौधों की देखभाल अच्छी तरीके से करना सुनिश्चित करेंगे, जिससें की पौधों की उत्तरजीविता शत् प्रतिशत रहे।इस अवसर पर श्री स्पर्श गुप्ता, उप विकास आयुक्त, अध्यक्षा जिला परिषद्, विधायक कोचाधामन,प्रमुख किशनगंज , जिला पंचायत राज पदाधिकारी, निदेशक डी.आर.डी.ए., जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, मुखिया ग्राम पंचायत- दौला के द्वारा दौला पंचायत सरकार भवन के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके अलावे किशनगंज जिला अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में भी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा व्यापक वृक्षारोपण किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)