google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बशु पशु आहार उत्पादन केंद्र का शुभारंभ से युवा हुए आत्मनिर्भर



सुभाष जी हिंदी समाज जागरण सहरसा

सहरसा सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के सकड़ा-पहाड़पुर वार्ड संख्या दो स्थित में मुख्यमंत्री उद्यमी युवा योजन के तहत बशु पशु आहार केंद्र का शुभारंभ खगड़िया के पूर्व सांसद महबूब अली केैसर ने शुक्रवार देर साम फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के पूर्व मुखिया कृत्यानंद राय ने किया। ̤सांसद ने कहा पशु आहार उत्पादन केंद्र के खुलने से पशुपालकों को बेहतर सेवा मुहैया होगा, पशु पालकों को कम खर्च में अच्छी सुविधा पशुपालकों को मिलेगी। जब तक पशुपालक और किसानों की माली हालत अच्छी नही होगी,̤ तबतक किसान खुशहाल नहीं होगा तो देश खुशहाल नहीं हो सकता है। भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था अपनी आजीविका के लिए खेती-किसानी और पशुपालन पर ही निर्भर करती है। अब युवा भी इन क्षेत्रों में रोजगार तलाश रहे हैं। उद्योग बिभाग के परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार दास ने कहा बिहार सरकार राज्य में पशुपालन के क्षेत्र में विस्तार करने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में कोरोना कल में हुए वेरोजगार विवेक कुमार को राज्य सरकार ने ग्रामीण युवाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मुहैया किया है, जिसके तहत पशु आहार केंद्र का शुभारंभ किया गया, जो अपने आप में मायने रखती है। सरकार सभी को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती, लेकिन उद्यमी के क्षेत्र में बढ़ावा दे कर नौजवानों को प्रशिक्षित कर सरकार दस लाख रुपये तक का ऋण दे रही है और उसका क्रेडिट भी सरकार का है। आप तमाम नौजवान उद्यमी योजना के क्षेत्र में आगे बढ़ें, आप लोगों को सरकार हर संभव सहायता मुहैया कराएगी। वही इस मौके पर गांधी यादव, रफी आलम, मुकेश यादव, प्रशून सिंह, पूर्व पंचायत समिति निर्मल यादव, नंदन कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, फुलेश्वर यादव, प्रमोद यादव,̤ दुलारचंद तांती व उद्योग विभाग के अधिकारी सहित दर्जनों किसान व पशुपालक मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)