समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल, कोइराजपुर वाराणसी में एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला काशी के लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर्स एवं संत अतुलानंद स्पोर्ट्स अकादमी के युवा खिलाड़ियों के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में संत अतुलानंद स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी संत अतुलानंद स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 143 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में काशी इन्फ्लुएंसर्स की टीम 127 रन ही बना सकी और मुकाबला संत अतुलानंद स्पोर्ट्स अकादमी ने जीत लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत अतुलानंद रचना परिषद के सचिव राहुल सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने दो गेंद खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संत अतुलानंद स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से शानदार बल्लेबाजी करने वाले अमन सिंह को “बेस्ट बैट्समैन” का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं काशी इन्फ्लुएंसर्स टीम के रवि को “बेस्ट बॉलर” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैच के “मैन ऑफ द सीरीज” संत अतुलानंद स्पोर्ट्स अकादमी के कोच धीरज रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक कुंवर पूर्णेन्दु सिंह , संयोजक एवं हिमांशु मिश्रा, प्रिंस सिंह, अनुज सिंह, विराट सिंह, यथार्थ सिंह, सूर्यांशु शुक्ला, आकर्ष मिश्रा, निखिल सिंह, तन्मय अग्रहरि, शिव त्रिपाठी, अनुज गुप्ता, अरविंद शिवाय सहित काशी के अनेक इन्फ्लुएंसर्स एवं संत अतुलानंद स्पोर्ट्स अकादमी के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



