google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी को लेकर डीएम ने किया औचक निरीक्षण

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सभी किसानों का ई-केवाईसी कराया जाना अनिवार्य है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल राज द्वारा कोचाधामन प्रखंड के बुआलदह पंचायत में ई-केवाईसी कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित किसान सलाहकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होने की स्थिति में किसानों को योजना की राशि मिलने में कठिनाई हो सकती है।


इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान, ग्राम पंचायत बुआलदह के मुखिया अबु नसर, कार्यपालक सहायक तिलक सिंह, किसान सलाहकार मोहम्मद ओबैद, राजस्व पदाधिकारी कपिल सोनी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि 9 जनवरी तक चल रहे विशेष कैंप में सभी पात्र किसान अपना ई-केवाईसी अवश्य करवा लें, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि निर्बाध रूप से लाभार्थियों के खाते में प्राप्त हो सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)