google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आर. के. साहा महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ड्रग अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा बुधवार को आर. के. साहा महिला महाविद्यालय में “ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन – फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया” योजना, 2025 (डॉन) के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पैनल अधिवक्ता संगीता मानव, औषधि निरीक्षक रंजीत कुमार, आर. के. साहा महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रियंका कुमारी आर्या, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकार मित्र राजेश कुमार शर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।


इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देना था। वक्ताओं ने समाज में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सकारात्मक एवं रचनात्मक योगदान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की छात्राओं को नशा न करने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प दिलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना बनाई जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)