google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुटुम्बा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लोग गिरफ्तार, 55 लीटर शराब बरामद

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना पुलिस ने महुआधाम में छापेमारी कर एक महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 55 लीटर शराब बरामद की है, वहीं मौके से 2 बाइक भी जप्त किया गया है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि बरामद शराब में मैहर रॉयल झारखंड डीलक्स लिक्वर, देशी महुआ चुलाई शराब और देशी टनाका शराब शामिल है।

गिरफ्तार लोगों का पहचान बबलु कुमार, रामाबांध, नगर थाना, औरंगाबाद,रामजी चौधरी,यमुना नगर, नगर थाना, जिला औरंगाबाद,सुदय कुमार,निवासी बड़हरा, थाना-माली, जिला औरंगाबाद और निर्मला देवी, पति ललन पासवान, निवासी अदमा, थाना-नरारीकला, जिला औरंगाबाद है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब और बाइक को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)