जयपुर/अजमेर। आगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान के अजमेर दौरे से पहले करणी सेना ने विरोध की चेतावनी दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मकराना ने कहा है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कड़ा विरोध किया जाएगा।

करणी सेना के पदाधिकारियों ने दावा किया कि उनकी प्रमुख मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब तक संतोषजनक समाधान नहीं हुआ है। इसी कारण संगठन ने चेतावनी भरा रुख अपनाया है।
हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए तैयारियों में जुटी हुई हैं।
PMModi #Ajmer #KarniSena #RajasthanNews #BreakingNews #Politics #Protest #NarendraModi
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



