google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कवि मुकेश कुमार दीक्षित को मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित

समाज जागरण
चंदोसी/बहज़ोई।पंजाबी धर्मशाला चंदौसी में होली के अवसर पर साहित्य चेतना मंच चंदौसी एवं दिव्य गंगा सेवा मिशन हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोरखनाथ भट्ट मुख्य विकास अधिकारी संभल रहे व विशिष्ट अतिथि लता वार्ष्णेय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चंदौसी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शालिनी रस्तोगी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला दिव्यगंगा सेवा मिशन हरिद्वार ने की कार्यक्रम में कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को आनंदित किया।

इस अवसर पर चंदौसी के कवि ,लेखक ,अध्यापक व दिव्य गंगा सेवा मिशन साहित्यिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’के साथ-साथ सुखपाल सिंह गौर वरिष्ठ कवि ,अतुल कुमार शर्मा, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, दिनेश पाल सिंह , ज्ञान सिंह प्रीत कर सिखा राम रावत,बुलबुल ,एडवोकेट विकास मिश्रा, संजय सृजन, अपूर्व प्रताप सिंह, विवेक कुमार त्रिपाठी, अंजलि वर्मा, शांति राणा, शांति शिवाय दीक्षित श्रेष्ठ आदि सभी कवियों को मुख्य विकास अधिकारी, संभल गोरखनाथ भट्ट के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एड० विकास मिश्रा ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)