google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

होली पर्व, होलिका दहन एवं कानून/शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी पैदल गस्त।

समाज जागरण
संभल। जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार द्वारा कस्बा संभल में होली पर्व के दृष्टिगत होलिका दहन व होली पर निकलने वाले जुलूस के मार्गो का भ्रमण एवं होलिका दहन स्थल का जायजा लिया गया तथा मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों में पुलिस बल के साथ अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत पैदल गस्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया गया व जनता में सुरक्षा की भावना जागृत की गयी तथा क्षेत्रवासियों से सद्भावपूर्ण व आपसी भाईचारे से आगामी त्यौहारों को मनाने एवं भ्रामक अफवाह पर ध्यान ने देने, पुलिस को सूचित करने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), सम्भल व क्षेत्राधिकारी सम्भल आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)