दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर नबीनगर थाना परिसर में शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने की।थानाध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोसडिहरा सहित कई इलाकों में चोरी की बड़ी वारदातें हुई हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस और जनता दोनों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की।बैठक में मौजूद मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधियों ने कई अहम सुझाव दिए: बैठक में संवेदनशील इलाकों में पुलिस की रात्रि गश्ती और पैदल गश्त बढ़ाने की मांग की गई, मुख्य चौक-चौराहों, बाजार और एंट्री प्वाइंट पर CCTV कैमरे लगवाने का सुझाव आया, गांव स्तर पर ग्राम रक्षा दल को सक्रिय कर रात में पहरा देने की बात कही गई,किरायेदारों का सत्यापन और बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की सलाह दी गई।
वहीं चोरी की घटना पर सही जानकारी साझा करने की बात कही गई।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने सभी सुझावों पर अमल का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस गश्ती पहले से बढ़ा दी गई है। संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर विशेष नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई कि घर से बाहर जाते वक्त आस-पड़ोस को जरूर सूचित करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या थाना का मोबाइल नंबर 9031826334 को अवश्य दें।बैठक में सूर्यवंश सिंह, संतन सिंह आत्मा अध्यक्ष राकेश सिंह,अनील कुमार सिंह उर्फ पिंटू, कौशल कुमार सिंह उर्फ भंटा सिंह,सुधीर सिंह, मालती देवी,अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार, एस आई संजय कुमार, एस आई राजू कुमार, एस आई कामिनी कुमारी, पीटीसी रूपकमल सिंह साहित पुलिस पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



