google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आदित्यपुर में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 15 मई 2026: शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को आदित्यपुर में हुवा । बैंक की इस नई शाखा के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

बैंक की नई शाखा “आदित्यपुर ब्रांच” का उद्घाटन सुबह दीप कॉम्प्लेक्स, टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग, एनएसी कार्यालय के समीप, एस-टाइप, आदित्यपुर-1, सरायकेला-खरसावां में किया गया ।

इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक (सीनियर रीजनल मैनेजर) सुशांता कुमार भोई उपस्थित रहें। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, स्थानीय गणमान्य लोगों, व्यवसायियों एवं ग्राहकों की मौजूदगी रहने की संभावना है।

बैंक प्रबंधन की ओर से बताया गया कि नई शाखा में ग्राहकों को बचत खाता, चालू खाता, लोन सुविधा, डिजिटल बैंकिंग, एटीएम सेवा समेत कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए अधिक सुविधा मिलेगी।

शाखा प्रमुख ठाकुरदास मार्डी ने सभी ग्राहकों एवं क्षेत्रवासियों से उद्घाटन समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक सुशांता कुमार भोई ने उद्घाटन किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)