समाज जागरण विश्वनाथ कुमार चौधरी प्रखंड संवाददाता सतबरवा 25 मार्च 2023:- 20 दिन के अंदर सतबरवा पुलिस ने हत्या का उदभेदन करते हुए दुंदु मनिका के अशोक राम 35 वर्ष के दो हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है ,जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेंज दिया गया।
थाना प्रभारी अमीत कुमार सोनी ने बताया कि त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में अशोक राम की हत्या पत्थर से कुच कर की है। घटना के संबंध में बताया कि महिला (बदला हुआ नाम) राधा देवी का मायका ग्राम जानहों ,मनिका व ससुराल दुंदु मनिका है।
विवाह से पूर्व अपने मायका के सुनील यादव के साथ प्रेम संबंध था। विवाह के बाद अपने चचेरे ससुर मृतक अशोक राम के साथ संबंध हो गया।
यह बात पूर्व प्रेमी सुनील यादव को नागवार गुजरी।
4 मार्च को सुनील यादव के दबाव में प्रेमिका ने अपने ससुराल वाले प्रेमी अशोक राम को फोन करके बुलवाया और रात 11 बजे अपने कब्जे में लेकर सुनिल यादव अपने सहयोगी उदयपुरा तरहसी के कईला यादव के साथ मृतक के मोटरसाइकिल से ही,
उसे मनिका थाना के पार सतबरवा थाना क्षेत्र के भलवही नाला के पास ले जा कर, मार पीट करते हुए मफलर से गला घोंट देता है ,जिंदा न रह जाये इस लिए कनपटी में पत्थर से मार कर हत्या कर दी गई।
रात एक बजे साक्ष्य छुपाने के लिए दुर्घटना का रूप देकर रांची मेदनीनगर मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल समेत मृतक को फेंक देता है। 5 मार्च को पुलिस ने शव को बरामद किया था।
पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा के निर्देशानुसार अनुसंधान करने पर हत्या का सारा मामला परत दर परत खुलता चला गया। पुलिस ने मृतक अशोक राम की हत्या के आरोप में सुनील यादव पिता गुणी यादव जानहों तथा षड्यंत्र में शामिल प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें हत्या में इस्तेमाल बातचीत के लिए किए गए तीन मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया है।
थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि हत्यारा सुनील यादव का सहयोगी कईल यादव उदयपुरा तरहसी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। महिला 3 बच्चों की मां है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



