समाज जागरण
अयोध्या।
जनपद में पुलिस ने पुत्री की हत्या के मामले में बीते चार महीने से फरार चल रहे पिता को मंगलवार को शिवगढ़ रोड काली माई के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
एसएचओ परशुराम ओझा ने बताया कि गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनहने मजरे गौहनिया निवासी हत्यारोपी पिता रमेश यादव काफी समय से फरार था। उसके ऊपर 25,000 रुपये का ईनाम घोषित था। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। चार दिन पूर्व आरोपी के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



