दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि संझौली रोहतास
रोहतास जिले के संझौली अंचल क्षेत्र के चांदी इंग्लिश गांव में बुधवार की दोपहर में शॉर्ट सर्किट से एक खपड़ैल मकान में आग लगने से उसमें रखे अनाज,कपड़ा सहित हजारों की समान जलकर राख हो गई। आग लगने की जैसे ही ग्रामीणों भनक मिली फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुचीं फायर बिग्रेड की टीम और ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया। गृह स्वामी किसान सरोज यादव ने बताया कि घर में खेती बाड़ी के लिए रखे नगद रुपये,अनाज व कपड़ा अन्य कई समान जलकर राख हो गई। गृह स्वामी की माने तो लाखों रुपए की क्षति हुई है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं चल पाई है। इस संबंध में सीओ किशोर पासवान ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना मिली है,आवेदक द्वारा अंचल कार्यलय में आवेदन दिया जाता है तो,जांच के बाद उचित मुआवजा के लिए आपदा विभाग को भेजा जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



